- Hindi News
- Sports
- Brazil Vs South Korea Highlights: Sublime Brazil Crush South Korea 4 1 To Storm Into Quarter finals
कतर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। ब्राजील लगातार आठवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है, जबकि वह अब तक 17वीं बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अब क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना पिछले बार की रनर-अप क्रोएशिया से होगा। ब्राजील की इस जीत में उनके प्रमुख खिलाडी नेमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दो मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल सके, नेमार ने इस मैच में 1 गोल और एक असिस्ट किया। उनके अलावा विनिसियस जूनियर, रिचार्लिसन और लुकास पैक्वेटा ने भी एक गोल किए।

ब्राजील ने सभी चार गोल पहले ही हाफ में किए।
पेले के रिकॉर्ड से नेमार 2 गोल पीछे
नेमार का यह 76वां गोल था। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के पेले के रिकॉर्ड की बराबरी करने से वह 1 गोल पीछे हैं। पेले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील के लिए 77 गोल किए हैं। वहीं वह कम से कम तीन वर्ल्ड कप में गोल करने वाले ब्राजील के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नेमार ने 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में गोल कर चुके हैं। नेमार से पहले महान फुटबॉलर पेले (1959, 1962, 1966, 1970) और रोनाल्डो नजारियो (1998, 2002, 2006) ने ऐसा किया है।

नेमार ने टीम के लिए एक और एक गोल असिस्ट किया।
ब्राजील की टीम शुरू से रही हावी
ब्राजील की टीम शुरू से ही साउथ कोरिया पर हावी रही। मैच के 7वें मिनट में ही ब्राजील के लिए विनिसियस ने गोल किया। उन्होंने राफिन्हा के क्रॉस को गोल में तब्दील कर दिया। इसके 6 मिनट बाद ही नेमार ने पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। वही मैच के 29वें मिनट में रिचार्लिसन ने 29वें मिनट में थियागो सिल्वा के एक बेहतरीन पास को गोल में तब्दील करके पांच बार की चैम्पियन टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके 7 मिनट बाद ही लुकास पैकेटा ने बोल कर टीम की बढ़त 4-0 कर दी।
दूसरे हाफ में साउथ कोरिया ने किया गोल
दूसरे हाफ में 4-0 से आगे चल रही ब्राजील रिलेक्स नजर आई। वहीं कोरिया पहले हाफ की तुलना में बेहतर खेलती नजर आई। इसका लाभ उसे मिला। मैच के 76वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल दागा। इस गोल के चलते कोरियाई टीम हार के अंतर को थोड़ा कम करने में सफल रही।